How to make palak paneer Recipe
पालक पनीर रेसिपी कैसे बनाये
So let's start-...
तो आइए शुरू करते हैं-सबसे पहले आप अपने आवश्यकता अनुसार,बाजार से लाए हुए पालक लेंगे और उसके पत्ते अलग कर लेंगे और उन पत्तों को अच्छे तरीकै से धो लेंगे,किसी बर्तन मे पालक के अनुसार पानी लेंगे और उस मे एक दो चम्मच नमक डाल लेंगे और गैस पर रखकर गर्म कर लेंगे,गर्म होने के बाद पालक उस मे डालकर दो से तीन मिनट उबाल लेंगे,उस के बाद निकाल कर ठंडे पानी मे डाल लेंगे जिस से एसका कलर जो है बिल्कुल चेंज नहीं होगा,गैस का फ्लैम चाहे तों आप कम कर लेंगे या बंद कर लेंगे ठीक है,दो तीन मिनिट आप उस को उसी तरह से छोड़ दे,और उस के बाद निकाल ले,और बिल्कुल ठंडी पानी मे उस को डाल दे,तो पालक का कलर अच्छा रखने के लिए ये एक तरीका है,और उस के बाद पानी को निचोड़ कर,बहोत ज्यादा पानी मे नहीं,पानी का मात्रा बहुत कम ले और बस इस को मिक्सर मे डालकर पालक को मिक्स कर लेंगे,अब पालक के मात्रा अनुसार लेंगे पनीर और उस को किसी भी शैप और साइज़ मे कट कर लेंगे,अब गैस पर एक कढ़ाइए रख कर उस मे थोड़ा तेल को डालकर गर्म करेंगे,उस के बाद एक तेजपत्ता,एक दालचीनी का टुकड़ा और एक चम्मच जीरा तेल मे डालकर हल्का सा उसे भुन लेंगे,उस के बाद प्याज का डालकर हल्का सा सुनहरा न हो जाए तब तक भून लेंगे,उस के बाद उस मे हम डालेंगे अदरक का पीसा हुआ पेस्ट,अच्छे से भुनने के बाद,गैस एक दम धीमा कर लेंगे,फिर उस के बाद दो हरा मिर्च डालेंगे,लो फ्रेम पर ही एक चम्मच लाल मिर्च,एक चम्मच धनिया पाउडर,ओर आधा चम्मच हल्दी धीमी आच पर ही मसलों को मिक्स कर लेंगे,और अब हम एस के अंदर डालेंगे पनीर का टुकड़ा और हल्का सा पनीर को मसालै के साथ भून लेंगे,ओर एस तरीकै से हमारा जो पनीर है ओ एक दम कच्चा भी नहीं रहता,क्यों की हमने पनीर को मसालै के साथ भून लिया है,अगर आपको पनीर बिल्कुल रॉ पसंद है तो पनीर को पालक का जो पयुरे है उस को पकाने के बाद एंड मे भी डाल सकते है,अब एस के अंदर हम डाल देंगे हम जो पालक का पयुरे है,ओर अच्छे से मसालो के साथ मिक्स कर देंगे,नमक डाल देंगे ओर उस को पकने देंगे जब तक हल्का सा इसमें ऑइल जो है हल्का-हल्का किनारों पर नजर नहीं आने लग जाता,जब हल्का मोटा पेस्ट हो जाये,उस के बाद हल्का सा पानी डाल दे,बहोत ज्यादा पानी का इस्तमाल न करे इस मे बिल्कुल कम पानी का इस्तमाल कर के बनाये नहीं तो ग्रैवी का जो फ्लेवर है ओ काफी कम हो जायेगा,उस के बाद दो चम्मच के करीब कुकिंग क्रीम डाल लेंगे,ओर एस को अब हम कुकिंग क्रीम के साथ पकाएंगे धीमी आच पे करीब चार-पाच मिनट के लिए,उस के बाद हाफ चम्मच गरम मसाला डाल लेंगे,अब हमारा बिल्कुल रेडी है टैस्टी पालक पनीर।
